Barwaniएक पेड़ मा के नामएक्सक्लूसिव खबरेंपौधरोपणलोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल

भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न,एक पेड़ मां के नाम लगाने का किया आव्हान ।

Share

भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न,एक पेड़ मां के नाम लगाने का किया आव्हान ।

पाटी :

मंगलवार को नगर के भावसार धर्मशाला में भाजपा मंडल की मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। बैठक में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, पन्ना प्रमुख, बूथ समितिबूथ एजेंट तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। बैठक को संबोधित कर लोकसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया। वही सांसद पटेल नए वन टू वन कार्यकर्ताओं से चर्चा की। वही ग्रामों से आए सरपंच, गांव पटेल सहित अन्य पदाधिकारी ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बैठक मे भाजपा वरिष्ठ नेता संतोष पाटीदार व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष भावसार ने भी संबोधित कर संगठनात्मक चर्चा की एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आव्हान भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बर्मा सोलंकी, जनपद अध्यक्ष थानसिंह सस्ते, जनपद उपाध्यक्ष रणजीत वास्कले, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दिलु मालवीया, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल धनगर, सेलू परमार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Related Articles

Back to top button